April 18, 2024
सर्व शक्तिशाली मंत्र

सर्व शक्तिशाली मंत्र

सर्व शक्तिशाली मंत्र- यहाँ हम बात कर रहे है सबसे शक्तिशाली मंत्र की वैसे तो सनातन धर्म में सभी मंत्रो का अलग अलग महत्व है लेकिन फिर भी कुछ मंत्र ऐसे है जिनका दैनिक जीवन में बहुत महत्व माना गया है।

यहाँ हम ऐसे ही कुछ सर्व शक्तिशाली मंत्र (मंत्रो) के बारे में बताने जा रहे है जो की हमारी आत्मशक्ति को बढ़ाते है।

सर्व शक्तिशाली मंत्र

1. गायत्री मंत्र

सर्व शक्तिशाली मंत्र में सबसे पहले हम महामंत्र कहे जाने वाले मन्त्र गायत्री मंत्र को रखेंगे ।

भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।

गायत्री मंत्र का अर्थ:- उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, सर्वयापी, पापनाशक, परमात्मा को हम अपनी अन्तरात्मा में धारण करें उनका ध्यान करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की और प्रेरित करे।

यह मंत्र यजुर्वेद के मंत्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः‘ और ऋग्वेद के छन्द 3.62.10 के मेल से बना हुआ है। इस मंत्र में सवितृ देव की उपासना है इसलिए इसे सावित्री मंत्र भी कहा जाता है। माना जाता है कि गायत्री मंत्र के उच्चारण और इसे समझने से भगवान की प्राप्ति होती है।

2. “कराग्रे वसते लक्ष्मी”

सर्व शक्तिशाली मंत्र में हम अब बात करेंगे विष्णु पुराण से लिए गए श्लोक “कराग्रे वसते लक्ष्मी” की इस मंत्र को सुबह-सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को आपस में मिलाके देखते हुए नित्यदिन उच्चारण करना चाहिए इससे जातक के जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

“कराग्रे वसते लक्ष्मी”

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

कराग्रे वसते लक्ष्मी का अर्थ:- सर्वप्रथम मैं अपने हाथ के अग्रभाग यानि की ऊपर के भाग में ध्यान लगाता हूँ जहाँ माँ भगवती लक्ष्मी का निवास है और फिर मध्य भाग में ध्यान लगाता हूँ जहाँ विद्यादात्री माँ सरस्वती निवास करती है और अंत में मूल भाग यानि के बीच के भाग में ध्यान केंद्रित करता हूँ जहाँ भगवान विष्णु का निवास है। और इन सभी के दर्शन करके अपने प्रभातकाल की शुरुआत करता हूँ।

3. महामृत्युंजय मंत्र

सर्व शक्तिशाली मंत्र में हम अब बात करेंगे महामृत्युंजय मंत्र की महामृत्युंजय मंत्र के शब्द महामृत्युंजय से ही पता चल जाता है की यह मंत्र वह मंत्र है जो मृत्यु को भी जीत सकता है इस मंत्र को त्रयंबकम मंत्र भी कहा जाता है, यह मंत्र ऋग्वेद का एक श्लोक है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप लम्बी आयु के लिए किया जाता है। महामृत्युंजय मंत्र की रचना मार्कंडेय ऋषि ने की थी। मार्कंडेय ऋषि अल्पायु थे लेकिन उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या की और महामृत्युंजय मंत्र की रचना की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दीर्घायु होने का वरदान दिया।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवर्द्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ:- हम भगवान शिव यानि की जिनके तीन नेत्र है उनकी पूजा करते है जो पुरे जगत में हर प्राणी में विद्यमान है जो सर्वत्र है। हम उनसे विनती कर रहे है की हमें मृत्यु के बंधनो से मुक्त करे।

4. ॐ नम: शिवाय

‘ॐ नम: शिवाय’ सर्व शक्तिशाली मंत्र (मंत्रों) में से एक मंत्र माना जाता है। ॐ नम: शिवाय यह मंत्र सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला सरल और प्रभावी मंत्र है। यह भगवान् शिव को समर्पित मंत्र है।

ॐ नम: शिवाय

ॐ नम: शिवाय मंत्र का अर्थ:- भगवान शिव को प्रणाम (नमस्कार)

5. ॐ विष्णवे नम:

ॐ विष्णवे नम:’ भी सर्व शक्तिशाली मंत्र (मंत्रों) में से एक मंत्र माना जाता है। ॐ विष्णवे नम: यह मंत्र भगवान विष्णु का महत्वपूर्ण मंत्र है इस मंत्र का जाप करने से जातक के सारे कष्ट धीरे धीरे समाप्त हो जाते है।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ विष्णवे नम: मंत्र का अर्थ:- भगवान विष्णु को नमस्कार ।

6. ॐ हं हनुमते नम: ।

सर्व शक्तिशाली मंत्र (मंत्रों) में ॐ हं हनुमते नम: मंत्र को भी एक माना जाता है। ॐ हं हनुमते नम: मंत्र बजरंगबली को समर्पित है इस मंत्र का नित्यदिन जाप करने से जातक को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साथ ही साथ जीवन में उन्नति के नए नए रास्ते खुलते हैं।

हं हनुमते नम:

ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का अर्थ:- श्री हनुमान जी आपको बार-बार नमन ।

इनके सब के अलावा सबसे बड़ा मंत्र श्री राम का नाम है जिसके अधीन यह सभी मंत्र निहित है। श्रीराम के नाम को हिन्दू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

Hope you have got complete information about “सर्व शक्तिशाली मंत्र” in this post. Here you also check list of highest-grossing films in India: Click here:- Indian Blockbuster Movies भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Lut Gaye Lyrics – Jubin Nautiyal | Emraan Hashmi | Hindi & English – 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *