
Indian Blockbuster Movies भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Indian Blockbuster Movies – आज इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की भारत की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है। सभी को यह जानने की उत्सुकता बनी ही रहती है कि आखिर आज तक के भारतीय फिल्म जगत के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई किस फिल्म ने कि है चाहे वो बॉलीवुड, हो या टॉलीवूड हो, तो आज हम उन सभी के लिए इस पोस्ट में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से सम्बंधित सारी जानकारी देने वाले है।
जैसा कि आप सभी जानते ही है कि आज भारत देश में मूवीज का कितना ज्यादा craze है। और इसी वजह से भारत में हर वर्ष बहुत सारी फिल्मे रिलीज़ होती रहती है जिनमे कुछ फिल्मे हिट तो कुछ फिल्मे फ्लॉप रहती है कुछ मूवीज का बजट तो बहुत ज्यादा रहता है लेकिन वह परदे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाती। और बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो जाती है। वही कुछ मूवीज का बजट तो बहुत कम होता है लेकिन वह बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छी कमाई कर जाती है।
Top 10 Highest Grossing Bollywood Movies (10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में)
आप सभी को लगता होगा कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली है लेकिन आप गलत हो भारत कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल है।
Dangal (दंगल)

दंगल मूवी 2016 में रिलीज हुई थी। दंगल मूवी का बजट ₹ 70 करोड़ था और दंगल मूवी ने total worldwide collection ₹ 2207.3 करोड़ किया था जो कि अब तक भारत सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हैं। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स मनोरंजन फिल्म है। जिसमे आमिर खान ने एक पहलवान पिता (महावीर सिंह फगोट) का किरदार निभाया। जिसे लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया। जिसकी वजह से कम बजट में बनी दंगल मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही।
Baahubali 2 (बाहुबली 2)

प्रभास की बाहुबली-२ ने टॉलीवूड जगत का नया इतिहास लिख दिया और पुरे भारतीय फिल्म जगत को एक नयी परिभाषा दे दी। इस फिल्म से पहले भारत में केवल बॉलीवुड फिल्मो को ही ज्यादा मान्यता दी जा रही थी लेकिन बाहुबली 2 के आते है एक नया इतिहास लिखा गया। Baahubali 2 ₹250 करोड़ के बजट में बनी थी इसे 2017 में रैली किया गया था। इस फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोडना स्टार्ट कर दिया था और पहले दिन ही 136 crores कामके अपने इरादे बता दिए थे। बाहुबली-2 ने कुल 1,810 crore कामके भारतीय फिल्म जगत में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने में अपना नाम दूसरे नंबर में दर्ज कर दिया।
KGF-2 (केजीएफ-2)
KGF-2, KGF 1 का दूसरा पार्ट जो की 14 April 2022 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी हुई है। यह कुल ₹100 करोड़ के बजट में बनी जबकि इसने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाते हुए ₹134 करोड़ कमा लिए थे। KGF-2, में यश ने मुख्य भुमिका निभाई हैं जिसमे वह रॉकी के दमदार किरदार में नजर आते है। उनके रॉकी किरदार ने दर्शको के मन में एक अलग छबि बनाई और इसी वजह से KGF-2 worldwide 1200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर पायी।
RRR (आरआरआर)
RRR यह फिल्म, फिल्म जगत को बाहुबली फिल्म देने वाले निर्देशक S. S. राजामौली जी के द्वारा निर्देशित है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। जिसे 25 मार्च 2022 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जूनियर एन टी आर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रेया शरण नजर आये है। RRR का कुल बजट 550 करोड़ था। RRR फिल्म ने दुनिया भर में 1111 करोड़ की कमाई की थी। और यह साल 2022 की सुपर हिट फिल्मो में से एक रही।
Bajrangi Bhaijaan (बजरंगी भाईजान)
Bajrangi Bhaijaan, 17 July 2015 को रिलीज़ हुई थी। यह अबतक सलमान खान की टॉप फिल्मो में से एक है जिसमे उनके अभिनय को भी काफी सहराया गया है। यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित है। जिसका कुल बजट 90 crores का था और सलमान खान की इस फिल्म ने कुल दुनिया भर में ₹969 करोड़ की कमाई की और 2015 की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई। इस फिल्म में एक बहुत अच्छी कहानी देखने को मिली इसके साथ-साथ बेहतरीन गाने जिसकी वजह से Bajrangi Bhaijaan इतनी कमाई करने में कामयाब रही।
List of top 10 highest grossing Bollywood Movies
Dangal (दंगल) | ₹ 2207.3 करोड़ |
Baahubali 2 (बाहुबली 2) | ₹ 1,810 crore |
KGF-2 (केजीएफ-2) | ₹ 1200 करोड़ |
RRR (आरआरआर) | ₹ 1111 करोड़ |
Bajrangi Bhaijaan (बजरंगी भाईजान) | ₹ 969 करोड़ |
क्या आप जानते है की भारत की पहली मूवी कौन सी थी| भारत की सबसे पहली फिल्म के बारे में जानने के लिए निचे दिए गए लिंक में क्लिक करे|